Sunday, December 10, 2023

Nita Ambani का स्टेजतोड़ डांस देख दीवाने हुए लोग, वीडियो देख आप भी बोलेंगे ‘वाह’

Nita Ambani Dance Video: नीता अंबानी ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी अपनी बहुत पहचान रखती हैं। अंबानी परिवार के कारोबार में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ नीता अंबानी बहुत शानदार डांस भी करती हैं।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के उद्घाटन समारोह में भी उन्होंने डांस परफॉर्मेंस दी जिसका वीडियो (Nita Ambani Dance Video) इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। आइए आप भी देखिए नीता अंबानी के डांस के वीडियोज।

नीता अंबानी की शानदार डांस परफॉर्मेंस

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में देश-विदेश से कई सितारों ने शिरकत की। समारोह में स्टार्स के डांस के साथ-साथ नीता अंबानी (Nita Ambani Dance Video) ने खुद भी डांस परफॉर्मेंस दे समा बांध दिया था। उन्होंने “रघुपति राघव राजा राम” भजन पर नृत्य किया। लाल रंग के लहंगे और पिंक दुपट्टे में नीता अंबानी का डांस जैसे ही खत्म हुआ सभी ने तालियों के साथ उनकी सराहना की।

यह भी पढ़ें: Maruti EECO: सबसे सस्ती 7 Seater AC कार हुई लॉन्च, 27KM का शानदार माइलेज देख टूट पड़े लोग

6 साल की उम्र से सिख रही हैं भरतनाट्यम

ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि नीता अंबानी ने अपने भरतनाट्यम से सबको खुश किया हो। पहले भी अंबानी परिवार के अलग-अलग इवेंट में नीता अंबानी डांस परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं। बता दें कि नीता अंबानी ने 6 साल की उम्र में ही भरतनाट्यम की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी।

यह वीडियो भी हुआ था वायरल

इस वायरल वीडियो में भी नीता अंबानी “वो किसना है” गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके साथ श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और अंबानी परिवार के कुछ और सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

अंबानी परिवार का डांस पर्फोरमेंस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के फंक्शन पर पूरे परिवार ने डांस परफॉर्मेंस दी थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में ना सिर्फ नीता अंबानी बल्कि मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता समेत पूरा परिवार नजर आ रहा है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
Live Tv
Market Live
अन्य खबरे
यह भी पढ़े