Monday, December 11, 2023

सिर्फ 5 लाख रुपये में मिल रही Mahindra XUV500 धासू, यहां मिल रहा मौका

Second Hand Mahindra XUV500: महिंद्रा एक्सयूवी 500 दमदार गाड़ियों में से गिनी जाती है। लेकिन, जब महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 (Mahindra XUV700) लॉन्च की तो एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV500) का प्रोडक्शन रोक दिया।

हालांकि, XUV500 सेकंड हैंड कार मार्केट में अभी भी उपलब्ध है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो सेकंड हैंड मार्केट से खरीद सकते हैं। यह कम बजट में भी आ जाएगी क्योंकि मॉडल बंद हो चुका है और बंद हो चुके मॉडल आमतौर पर थोड़ी कम कीमत में मिल जाते हैं। इसके साथ ही, पुरानी कार पर रोड टैक्स भी नहीं भरना होता है।

ऐसे में हम आपके लिए कुछ पुरानी महिंद्रा XUV500 के ऑप्शन लेकर आए हैं, जो बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हम आपको 3 पुरानी महिंद्रा XUV500 के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी कीमत करीब 5।5 लाख रुपये है। इन्हें हमने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ओएलएक्स (OLX) पर देखा।

पहली Mahindra Xuv500 कार साल 2014 मॉडल की है, जो अभी तक 58 हजार किमी। चल चुकी है। यह कार का W6-2WD वेरिएंट है। इसमें डीजल इंजन है। कार के लिए 5.50 लाख रुपये कीमत मांगी गई है। यह दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

दूसरी Mahindra XUV500 कार 2014 मॉडल की है। इसका कलर ब्लैक है। W8 2WD वेरिएंट वाली यह कार कुल 62000 किमी। चल चुकी है। इसके लिए 5।60 लाख रुपये मांगे गए हैं। कार की लोकेशन रोहिणी सेक्टर 7, दिल्ली है। यहीं पर यह कार उपलब्ध है

तीसरी Mahindra XUV500 (2015 मॉडल) सिल्वर कलर की है। यह कुल 76 हजार किमी। चली हुई है। कार W10 2WD वेरिएंट की है। इसमें डीजल इंजन है। कार के लिए 7।95 लाख रुपये की मांग की गई है। कार पश्चिम विहार, दिल्ली में उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
Live Tv
Market Live
अन्य खबरे
यह भी पढ़े