Sunday, December 10, 2023

Cheating : नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से 1 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और अभियुक्त को दिल्ली से किया गिरफ्तार।

दीपक जोशी / राष्ट्र प्रथम
जनपद पिथौरागढ़: 
जनपद पिथौरागढ़ में 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल- 01 करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपयों की धोखाधड़ी करने के मामले में अभियुक्त धनेश लोहिया व अन्य के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ एवं थाना जाजरदेवल में धारा 420 IPC के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल की मदद से अभियुक्त धनेश लोहिया सहित कुल- 06 अभियुक्तों को भिन्न- भिन्न स्थानों से दबोचकर धारा- 41(क) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया है तथा अभियुक्त पंकज सिंह सामन्त पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी- बपरौला दिल्ली उम्र- 30 वर्ष को छतरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त   नीरज कुमार कनौडिया पुत्र ओम प्रकाश कनौडिया उम्र 49 वर्ष, निवासी AG 250 IIIrd फ्लोर शालीमार बाग दिल्ली को उ0नि0 जावेद हसन व हमराही कर्म0 गणों द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जावेद हसन, 2. का0 नन्दन अधिकारी, 3. का0 पंकज पंगरिया।
साइबर टीम- उ0नि0 मनोज पाण्डेय मय टीम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
Live Tv
Market Live
अन्य खबरे
यह भी पढ़े