पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की जिंदगी से जुड़े विवाद बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में फेमस फिल्ममेकर महेश भट्ट के घर हुआ था। पूजा को शुरुआत से ही एक्टिंग का काफी शौक था और इसी वजह से उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में अपना पहला कदम रख लिया था। पूजा भट्ट ने 2003 में फिल्म ”पाप” का निर्देशन किया था। इसी बीच उनकी मनीष मखीजा से नजदीकियां बढ़ने लगीं। डेटिंग के कुछ ही दिनों में पूजा और मनीष ने शादी कर ली। हालांकि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और इनका तलाक हो गया। इसके बाद पूजा भट्ट ने फिल्म ”जिस्म” को प्रोड्यूस किया। इसी बीच वह अभिनेता रणवीर शौरी के करीब आ गईं। आगे चलकर दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे। शराब के नशे में दोनों के बीच लगातार झगड़े और मारपीट भी होती थी। उसके बाद पूजा ने रणवीर पर केस भी कर दिया।90 के दशक में जहां पूजा भट्ट का करियर सफल हो रहा था, वहीं एक मैगजीन के कवर पर महेश भट्ट व पूजा भट्ट की लिपलॉक किस करते हुए फोटो छपी थी। इसी बीच महेश भट्ट ने विवादित बयान दिया था कि ‘अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।’ इस वजह से पूजा भट्ट एक बड़े विवाद में फंस गई थीं।