Monday, December 11, 2023

आगामी पौराणिक थल महोत्सव को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु थानाध्यक्ष थल द्वारा मंदिर कमेटी व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी।

जनपद पिथौरागढ़/दीपक जोशी : दिनाँक- 13.04.2023 से 15.04.2023 तक थाना थल क्षेत्रान्तर्गत पौराणिक थल महोत्सव का आयोजन होगा , जिसमें शान्ति/ कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक (Police Officer) श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, थानाध्यक्ष थल, श्री योगेश कुमार द्वारा दिनांक- 31.03.2023 को थाना थल में मंदिर कमेटी व व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों/ स्थानीय व्यापारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष थल द्वारा गोष्ठी में उपस्थित समस्त लोगों से थल महोत्सव के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई, ताकि महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके तथा जनसामान्य को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। महोत्सव के दौरान अराजक तत्वों/ शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जाएगी तथा ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही (Strict Legal Action) की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
Live Tv
Market Live
अन्य खबरे
यह भी पढ़े