Monday, December 11, 2023

थाना पांगला पुलिस एवं एस0एस0बी0 टीम द्वारा बॉर्डर एरिया में अवैध तस्करी/ संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु संयुक्त रुप से की गयी काम्बिंग।

दीपक जोशी
पिथौरागढ़:
 पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार, दिनाँक- 26.09.2023 को थानाध्यक्ष पांगला, श्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में थाना पांगला पुलिस टीम एवं एस0एस0बी0 टीम पांगला द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों पर अवैध गतिविधियों/ अवैध मादक पदार्थों/ अवैध शराब की बिक्री व तस्करी तथा सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी किये जाने/ तार या रस्सी के सहारे नदी पार करने वाले लोगों की निगरानी हेतु संयुक्त रुप से कॉम्बिंग की गयी तथा सरकारी भूमि में अवैध निर्माण की रोकथाम व संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी हेतु सघन चैकिंग की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा संदिग्ध गतिविधि का होना प्रकाश में नहीं आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
Live Tv
Market Live
अन्य खबरे
यह भी पढ़े