Monday, December 11, 2023

कांग्रेस ने पूर्वोत्तर राज्यों को ATM की तरह इस्तेमाल किया पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीमापुर के चुमुकेदिमा में चुनाव रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा वह नगालैंड की सांस्कृतिक विविधता से शुरू से प्रभावित हैं। आज नगालैंड में विकास और विश्वास की लहर चल रही है।उन्होंने कहा यहां की भाजपा और एनडीपीपी सरकार प्रदेश के लोगों के हित में काम कर रही है। इसलिए उसे इतना समर्थन हासिल है। प्रधानमंत्री ने कहा सरकार नॉर्थ ईस्ट के तेज विकास के लिए संकल्पित है। पीएम ने विश्वास जताया कि प्रदेश में फिर भाजपा-एनडीपीपी गठबंधन की सरकार बनेगी।नगालैंड की सरकार को दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया। दिल्ली से लेकर दीमापुर तक परिवारवाद को ही प्राथमिकता दी गई। हमारी सरकार ने पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए दिल्ली की सरकार की सोच को ही बदल दिया है। कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को एटीएम माना हुआ था। सरकार का पैसा जनता तक नहीं, बल्कि भ्रष्ट पार्टियों की तिजोरी में पहुंचता था।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज नगालैंड के हजारों परिवारों को मुफ्त राशन दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements
आपकी राय
Live Tv
Market Live
अन्य खबरे
यह भी पढ़े