अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल में संजीव शर्मा को मिली उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

राष्ट्र प्रथम
नई दिल्ली: सरकार से मान्यता प्राप्त गैर सरकारी संगठन अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के अध्यक्ष मनोज भारद्वाज और राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मीनीक्षी भारद्वाज और सगठन के मेंटर रूद्र भारद्वाज ने संजीव शर्मा डिजायर ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व सदस्य फिल्म सेंसर बोर्ड को संगठन में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पहले से कई जिम्मेदारी संभाल रहे संजीव शर्मा ने बताया कि हमारा ये सगठन काफी समय से सनातन धर्म के लिए काम कर रहा है और मुझे ख़ुशी है की अब मैं इस संगठन से जुड़ कर सनातन धर्म को आगे ले जाने में मदद करुगा। उदारता शालीनता आस्था का दुनिया में एक ही प्रतीक है वो है सनातन। आज देश ही नहीं पूरे विश्व में सनातन को मानने वाले करोडो लोग है।
अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल सरकार से मान्यता प्राप्त एक संस्था है जो सभी सनातनियो के लिए हमेशा खड़ी है ,अनेको समाज के लोग हिंदू सेवा दल से जुड़े है पूरे भारत में संगठन में कही भी सनातनियो को जरुरत हो , संगठन सभी सनातनियो के हमेशा कंधे से कन्धा मिलाकर काम कर रहा है। श्री संजीव शर्मा ने संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का धयवाद किया और कहा की वो पूरा समय इस संगठन को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *