एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट की बेटी शीलो ने नाम से “पिट” हटाने की मांग की

राष्ट्र प्रथम
इंटरनॅशनल: एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट की बेटी शीलो जोली-पिट ने अपने नाम से “पिट” हटाने की मांग की है। 27 मई को अपने 18वें जन्मदिन पर उन्होंने अपना नाम बदलवाने के लिए लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में याचिका दायर की। उनका वर्तमान पूरा नाम शिलोह नोवेल जोली-पिट है।
शिलो एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के छह बच्चों में तीसरी सबसे बड़ी हैं। ऐसा तब हुआ है जब सेलिब्रिटी पूर्व जोड़े की 15 वर्षीय बेटी विविएन ने भी कथित तौर पर अपने नाम से “पिट” हटा दिया था। पीपल की रिपोर्ट के अनुसार, नए म्यूजिकल द आउटसाइडर्स के पोस्टर में उनका नाम विविएन जोली-पिट नहीं बल्कि विविएन जोली बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *