गुरुग्राम पुलिस की नई पहल

प्राण शर्मा
गुड़गांव। विकास अरोडा पुलिस आयुक्त गुरूग्राम के नेतत्व में गुरूग्राम पुलिस (Gurugram Police) द्वारा आम जनता की असंतुष्ट शिकायतों की समस्याओं का समाधान के लिए जनसुनवाई की गई।
सन्दीप कुमार सहायक उप-निरीक्षक ईन्चार्ज फीडबैक शाखा मानेसर, गुरूग्राम की पुलिस टीम को शिकायतों की जांच के संबंध में फीडबैक लेने के लिए प्राप्त हुई।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ता से उनकी शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई जांच के बारे में फीडबैक लिया गया । जिन शिकायतों पर शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी शिकायत पर जांच सही ना होने से असंतुष्ट पाये गये।
श्री दीपक भा.पु.से. पुलिस उपायुक्त मानेसर गुरूग्राम द्वारा आज सभी मानेसर जोन की सभी असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद करके उनकी शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई ।
इसके साथ ही मौके पर ही प्रबंधक थाना बिलासपुर, पटौदी , फरुखनगर को नियमनुसार मौखिक तौर पर कार्यवाही करने के आदेश दिये गये।
इसी दौरान लोगों ने अपनी शिकायतों (complaints) पर जल्द से जल्द निवारण होने की उम्मीद पर खुशी जाहिर करते हुए गुरूग्राम पुलिस का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *