सर्व ब्राह्मण महासभा ने केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री श्री बड़ी संजय कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

तरुण कुमार / राष्ट्र प्रथम
नई दिल्ली: सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जे.पी. शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाराशर “लक्की हिन्दुस्तानी” एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हैदराबाद श्री एंटोनी रेड्डी ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री माननीय श्री बंडी संजय कुमार एवं मेडक (तेलंगाना) से सांसद माधवनेनी रघुनंदन राव से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिवादन किया।
इस दौरान नवीन न्याय व्यवस्था “भारतीय न्याय संहिता” के लागू होने से आम जनमानस को होने वाली सुविधाओं व सरल सुगम न्याय मिलने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
चर्चा दौरान माननीय मंत्री संजय कुमार ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सर्व ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.शर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *