आईएएस संजीव हंस की गिरफ्तारी के लिए एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने ईडी कार्यालय पर कि गांधीगिरी

राष्ट्र प्रथम
बिहार: मनी लॉन्ड्रिंग अभियुक्त संजीव हंस पर ईडी छापेमारी के पैतालीस दिनों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने ईडी के पटना क्षेत्रीय कार्यालय पर हाथों में गुलाब लेकर गांधीगिरी किया तथा ईडी के सहायक निदेशक को गुलाब के साथ ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश संयोजक राहत कादरी ने कहा कि पन्द्रह दिनों के अंदर अभियुक्त संजीव हंस को गिरफ्तार कर सार्वजनिक रूप से उसका ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट किया जाए अन्यथा हमलोगों को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय केशरी ने गांधीगिरी कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि संजीव हंस के ब्रेन मैपिंग एवं नार्को टेस्ट से बिहार में सारे भ्रष्ट अधिकारियों के रैकेट का खुलासा हो सकेगा। ईडी सहायक निदेशक के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर प्रतिनिधि के रूप में उनके सहायक को गुलाब के फूल के साथ ज्ञापन सौंपा गया।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रो० परवेज़ आलम, प्रदेश कोषाध्यक्ष सह प्रवक्ता जितेन्द्र पासवान, प्रदेश महासचिव डॉ सूर्य भूषण पाण्डेय, मनोज कुमार जायसवाल एवं मो० ज़ीशान अली आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *