TechDelhi/NCRदेश

श्रीराम हॉस्पिटल, विकासपुरी में आधुनिक हार्ट सेंटर का शुभारंभ, अब 24 घंटे मिलेगी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और कार्डियक इमरजेंसी की सुविधा

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ वर्षों में दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। ऐसे समय में विकासपुरी और आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक हार्ट सेंटर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए श्रीराम हॉस्पिटल, विकासपुरी में अत्याधुनिक श्रीराम हार्ट सेंटर का शुभारंभ किया गया, जहां अब 24 घंटे एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, कार्डियक इमरजेंसी और हार्ट केयर की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे हार्ट अटैक जैसी आपात स्थिति में मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

श्रीराम हार्ट सेंटर का उद्घाटन श्री हर्ष मल्होत्रा (बीजेपी अध्यक्ष), श्रीमती कमलजीत सेहरावत (सांसद), श्री राजीव बब्बर (डायरेक्टर, डीडीए), श्री ओ. पी. बब्बर (वरिष्ठ भाजपा नेता), श्री हरीश ओबेरॉय (पार्षद) तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। सभी अतिथियों ने अस्पताल की आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए इसे पश्चिमी दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राजीव बब्बर जी की एनजीओ “एक काम देश के नाम” के माध्यम से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी जानकारी दी गई। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 400 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से 16,000 से अधिक लोगों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है। इस पहल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना रहा है।

अस्पताल के निदेशक पंकज नागपाल एवं पंकज सिंगल ने सभी मुख्य अतिथियों, डॉक्टरों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को समय पर, बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीराम हार्ट सेंटर के शुरू होने से विकासपुरी और आसपास के लाखों लोगों को हार्ट संबंधी आपातकालीन उपचार अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के सम्मान, धन्यवाद और अस्पताल की जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}