
राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क
मानेसर (गुरुग्राम): बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके Rajat Raj Film Productions की आगामी फिल्म ‘दास्तान’ की शूटिंग इन दिनों मानेसर में तेज़ी से जारी है। फिल्म की शूटिंग को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म के निर्माता, निर्देशक एवं लेखक Rajat Raj ने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से एक बार फिर दमदार वापसी का संकेत दिया है। अपनी रचनात्मक सोच और बेहतरीन निर्देशन शैली के लिए पहचाने जाने वाले Rajat Raj इस फिल्म में कई नए कलाकारों को अवसर दे रहे हैं।
विशेष बात यह है कि फिल्म ‘दास्तान’ के जरिए कई नए चेहरों को लॉन्च किया जा रहा है। इन कलाकारों को Rajat Raj ने स्वयं एक्टिंग मास्टर क्लास के माध्यम से प्रशिक्षण दिया है, जिससे उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।
शूटिंग के दौरान पूरी टीम का अनुशासन, समर्पण और प्रोफेशनलिज़्म देखने को मिला। कलाकारों और तकनीकी टीम ने Rajat Raj के निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हर कलाकार से बेहतर प्रदर्शन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
फिल्म की कहानी, प्रस्तुति और नए कलाकारों की ऊर्जा को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘दास्तान’ दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकती है। अब फिल्म प्रेमियों को इसके रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार है।



