
शहरभर में फिटनेस, वैलनेस और प्रीवेंटिव हेल्थ को समर्पित आंदोलन
गुरुग्राम: फोर्टिस हॉस्पीटल गुरुग्राम ने आज अपनी तरह का अनूठा हेल्थ एवं वैलेनस मूवमेंट लॉन्च किया है जो मिलेनियम सिटी में एक्टिव लिविंग और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को बढ़ावा देगा। इस मौके पर, फिट गुरुग्राम कैम्पेन लोगो और आधिकारिक जर्सी लॉन्च के साथ-साथ कैम्पेन टीज़र का प्रीमियर भी किया गया।

फिट गुरुग्राम वन-टाइम फिटनेस इवेंट नहीं है बल्कि इसे निरंतर जारी रहने वाले कम्युनिटी प्लेटफार्म के तौर पर तैयार किया गया है। इस दौरान, स्पोर्ट्स और फिटनेस इंफ्लुएंसर्स के साथ मिलकर कम्युनिटी योगा सत्रों, हाइरॉक्स-प्रेरित फिटनेस चैलेंज, साइकिल रैलियां, कॉर्पोरेट वैलनेस कार्यक्रमों, मेंटल हेल्थ सत्र, स्वच्छता अभियान और प्रीवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग्स का आयोजन किया जाएगा।
गुरुग्राम जैसे व्यस्त और तेज-रफ्तार जिंदगी का पर्याय बन चुके कॉर्पोरेट हब में, जहां कामकाज के लंबे घंटे, शारीरिक श्रम रहित जीवनशैली और भारी ट्रैफिक में आने-जाने से पैदा होने वाला तनाव आम है, ऐसे में पर्सनल हेल्थ अक्सर पिछड़ जाती है। फिट गुरुग्राम के माध्यम से, कम्युनिटी-आधारित गतिविधियां शहरवासियों को शारीरिक तौर से सक्रिय रहने, मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने और प्रीवेंटिव हेल्थकेयर को अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में शामिल करने के लिए प्रेरित करेंगी।
इस मूवमेंट का समापन फ्लैगशिप इवेंट के तौर पर फिट गुरुग्राम मैराथन के साथ होगा जिसमें कैम्पेन के ब्रैंड एंबैसडर मिलिंद सोमन आगामी 4 अक्टूबर, 2026 को साइबर हब, गुरुग्राम में मौजूद रहेंगे। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त, 2026 से शुरू होगा और इच्छुक प्रतिभागी https://www.fitgurugram.com/event/fit-gurugram-marathon/ पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हें।
अपने रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में मिलिन्द सोमन, ब्रैंड एंबैसडर – फिट गुरुग्राम ने फिट गुरुग्राम की आधिकारिक तौर पर शुरुआत की और कैम्पेन जर्सी भी जारी की। इस मूवमेंट के साथ अपने जुड़ाव के बारे में, उन्होंने कहा, “फिटनेस को उम्र, व्यवसाय, या एथलेटिक क्षमता से परिभाषित नहीं किया जा सकता। इसकी शुरुआत अपने आप को शारीरिक रूप से सक्रिय रखने और हर दिन अपनी सेहत को प्राथमिकता बनाने के साथ होती है। फिट गुरुग्राम में इतनी क्षमता है कि यह पूरे शहर को इस सामान्य से दिखने वाले लेकिन शक्तिशाली आइडिया से जोड़ सकता है। मैं इस मूवमेंट से जुड़कर बेहद खुशी महसूस कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि यह अधिकाधिक गुरुग्रामवासियों को सेहत के लिए अपना पहला कदम उठाने, निरंतर प्रयास जारी रखने और अधिक सेहतमंद तथा अधिक सक्रिय जीवनशैली से जुड़े आनंद को महसूस करने का अवसर देगा।”
डॉ आशुतोष रघुवंशी, मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ, फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा, “भारत के हेल्थकेयर परिदृश्य में काफी बदलाव आ रहा है, और गैर-संक्रामक तथा लाइफस्टाइल से जुड़े रोगों के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र रोगों से बचाव पूरे देशभर में प्राथमिकता बन चुका है। जिम्मेदार हेल्थकेयर प्रदाता होने के नाते, हमारी भूमिका केवल लोगों का इलाज करने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उन्हें अधिक सेहतमंद बनाने पर भी जोर होना चाहिए ताकि अस्पतालों में भर्ती होने की नौबत कम से कम आए। फिट गुरुग्राम के माध्यम से, हम हेल्थकेयर को केवल रोगों के उभरने पर उपचार लेने तक सीमित न रखकर इसे शारीरिक गतिविधि, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता और सेहतमंद लाइफस्टाइल से भी जोड़ना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि समुदाय-केंद्रित आंदोलन आने वाले समय में गुरुग्राम को अधिक सेहतमंद तथा अधिक सुदृढ़ बनाएगा जिससे वह देशभर में प्रीवेंटिव हेल्थकेयर के मामले में आदर्श बन सके।”



