
राष्ट्र प्रथम
गुवाहाटी: असम तथा उत्तरपूर्वांचल के साथ पलाशबाड़ी के लिए यह एक अच्छी खबर है की इस जिले में मारभीठा अंचल में स्थापना होने जा रहा है एक देश का उच्च श्रेणी का विशाल शिक्षण संस्थान “इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट। असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा के अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने इस मैनजमेंट प्रतिष्ठान की स्थापना रखी। यह उच्च शिक्षण प्रतिष्ठान पलाशबाड़ी जिला के गांव माराभिठा कुल ५९४ बीघा ८ कट्टा १२ भूमि पर इसका निर्माण होगा। इसी के अवलोकन के लिए मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा सहित असम के शिक्षा मंत्री डॉ रनोज पेगु भी पधारे।मुख्यमंत्री द्वारा पुरे क्षेत्र का अवलोकन करने के बाद संवाददाताओं से बोले इस का जल्द ही निर्माण आरम्भ होगा। इसी तरह से आईआईटी और एम्योचोर की तरह दो उच्च शिक्षण संस्थान चाहिए। ठीक इसी प्रकार से आईआईएम जैसा उच्च शिक्षण संस्थान स्थापित करने का सिद्धांत लिया। उत्तर पूरबी के आठ राज्य हैं मगर असम राज्य के भूगोल और जनसँख्या को देखते हुए उनको मिलाना ठीक नहीं है। इसी परिदृश्ये में देखे तो मोदी सरकार से हमे और उपहार मिलना चाहिए। अभी मोदी सरकार की कैबिनेट से हमे और उपहार मिलना बाकि है। इस आई आई एम के निर्माण में हज़ार करोड़ से अधिक का बजट है। नए साल के आते आते इसका निर्माण हो जायेगा और केंद्र सरकार को यह जमीं हमें बिना मूल्य की मिलनी चाहिए। इसके निर्माण के बाद पलाशबाड़ी का आई आई एम संस्थान उच्च शिक्षा में बेहद उन्नत होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ साल में कोई चुनाव नहीं है। आने वाले साल में सभी को सहयोग और सहायता करने का आह्वान किया। अभी कोई नहीं कहेगा कि भाजपा,कांग्रेस,अगप ने यह किया। २०२५ के अगस्त तक राज्य के लिए उन्नति मूलक कार्य के लिए जिले जिले में टास्क फाॅर्स का गठन करने का निर्देश दिया है। सभी जिला उपायुक्त को कहा गया है कि जिले के छोटे ब्यापारियों से दाम वृद्धि सम्बन्धी आलोचना करे। विदेश यात्रा के सम्बन्ध बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार में हमारे असम के पबित्र मारगिटा और सर्बानंद सोनोबाल के रूप में दो मंत्री बने हैं। जिनसे असम को फायदा पहुंचेगा। असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने कहा कि असम का पलाशबाड़ी का यह उच्च शिक्षण संस्थान जिले को एक नया रूप देगा। इस अवसर पर उपस्थित पलाशबाड़ी के विधायक हेमांग ठकुरिआ ने कहा कि हमारा जिला मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में और उन्नति करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए डॉ हेमंत विश्व शर्मा और उपस्थित सभी गण्यमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।