Blogदेश

उमेश अग्रवाल बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

राष्ट्र प्रथम
गुरुग्राम। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी का कहना है कि श्री अग्रवाल जैसे कुशल संगठनकर्ता पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का विस्तार करने और मजबूत संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी इसी क्षमता का पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में खासा लाभ मिलेगा।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डाॅ. संदीप पाठक ने सोमवार देर सायं एक एक पत्र जारी कर उमेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। उनकी नियुक्ति की घोषणा पर आम आदमी पार्टी के विभिन्न नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढेगा।
अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डाॅ. संदीप पाठक व प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी नेताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है वे उस पर खरा उतने का हर संभव प्रयास करेंगे।
श्री अग्रवाल ने कहा प्रदेश की जनता हरियाणा में जनहित के कार्य करने वाली आम आदमी पार्टी को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी प्रदर्शन किया वह पूरे देश में उदाहरण है। आम आदमी पार्टी अन्य प्रदेशों में भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसी प्रकार का आमूल चूल परिवर्तन करने के प्रति संकल्पबद्ध है।
पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल का कहना है कि हरियाणा की जनता के समर्थन से प्रदेश में आप सरकार बनने पर शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा अन्य क्षेत्रों में जनहित को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को जन समर्थन मिल रहा है उससे यह साफ नज़र आ रहा है कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}