सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी) राष्ट्रीय स्तरीय दिल्ली प्रदेश सलाहकार एवं संरक्षक मण्डल गठित।

राष्ट्र प्रथम
नई दिल्ली: सर्व ब्राह्मण महासभा (पंजी) राष्ट्रीय स्तरीय दिल्ली प्रदेश सलाहकार एवं संरक्षक मण्डल की प्रथम परिचय बैठक जनपथ नई दिल्ली पर सम्पन्न हुई। जिसमें आदरणीय प्रो. आर्य भूषण जी शुक्ल (सेवानिवृत्त IAS), राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित जे.पी.जी शर्मा, पंडित प्रवीण जी शर्मा व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी, पंडित बाल कृष्ण जी मुद्ग़ल व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी, पंडित गिरीश जी पाराशर व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार पंडित वी.के.जी शुक्ला, अधिवक्ता सिमरण जी अत्रि, अधिवक्ता पृथा जी की गरिमायुक्त उपस्तिथि में सलाहकार एवं संरक्षक मण्डल गठित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाराशर “लक्की हिन्दुस्तानी” ने की।
प्रो. शुक्ल जी ने दिल्ली प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी गठित करने से पूर्व सभी सदस्यों को सनातन पद्धति का ज्ञान एवं प्रशिक्षित होने की बात कहते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं सुदृढ़ता हेतु हर सम्भव प्रयास करने का विषय रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जे.पी.जी शर्मा ने भी ब्राह्मण समाज को हर स्तर पर सशक्त करने की बात कहते हुए सम्पूर्ण हिन्दुस्तान में संगठन को मज़बूत करने की बात कही। पंडित प्रवीण जी शर्मा, पंडित बाल कृष्ण जी मुद्ग़ल, पंडित गिरीश जी पाराशर, पंडित वी.के.जी शुक्ला ने भी अपने विचारों में ब्राह्मण समाज को राष्ट्रहित समाजहित में कार्य करते हुए अग्रसर रहने की बात कही।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाराशर ने सम्पूर्ण राष्ट्रहित में कार्य करते हुए समाज में फैली भ्रांतियों-कुरीतियाँ का उचित समाधान तथा समाज को विभिन्न स्तर पर मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिले व समाज राष्ट्र सशक्त सुदृढ़ बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *