Delhi/NCR

अनंत नाद देवी चित्रलेखाजी द्वारा जब संगीत बना आत्मिक अनुभव, यशोभूमि में गूंजा भक्ति और भारतीय संगीत का स्वर

दिल्ली : नई दिल्ली के यशोभूमि में देवी चित्रलेखाजी की संकल्पना और आध्यात्मिक मार्गदर्शन में Anant Naad – Music for the Soul का भव्य आयोजन हुआ। यह ऐसा अनूठा Spiritual Music Concert रहा, जिसमें भक्ति, भारतीय संगीत और आधुनिक लाइव कॉन्सर्ट अनुभव को एक साथ प्रस्तुत किया गया। खास बात यह रही कि इस अनुभव ने Gen Z और Alpha generation को भी भारतीय आध्यात्मिकता और संगीत से जोड़ने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में देवी चित्रलेखाजी की मधुर आवाज़ और सितार साधक भगीरथ भट्ट की प्रस्तुति ने संगीत और आध्यात्मिकता के इस संगम को विशेष बनाया। Anant Naad की संकल्पना का vision जुलाई 2025 में माधव तिवारी, राजकुमार सिंह और नितिन समाधिया ने देखा था, जो अब यशोभूमि के मंच पर साकार हुआ।

Sameer Sata (Alphonso Studios) ने Anant Naad की इस संकल्पना को आगे बढ़ाने और इसे बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से 21 शो पहले ही लॉक हो चुके हैं, जो Anant Naad को भारत के विभिन्न शहरों और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Anant Naad अब अपनी आगे की संगीत यात्रा के लिए तैयार है, जहां भक्ति, भारतीय संगीत और आध्यात्मिकता के इस अनूठे अनुभव को देश और विदेश के और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}