Healthदेश

बिहार के 33 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर उन्हें इस गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाई गई

बिहार के थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाने वाले सराहनीय कार्य के लिए एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।नारायण हेल्थ के संस्थापक अध्यक्ष, पद्मश्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित आदरणीय डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी तथा वरिष्ठ चिकित्सक को बिहारवासियों की ओर से यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि बिहार के 33 थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों का सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर उन्हें इस गंभीर बीमारी से मुक्ति दिलाई गई है। यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।
इस अवसर पर बिहार के 90 से अधिक ऐसे थैलेसीमिया बच्चों के लिए भी चर्चा की गई, जिनका अपने सगे भाई-बहनों से 100% बोन मैरो मैच पाया गया है। इन बच्चों के लिए व्यापक एवं फुल-प्रूफ बोन मैरो ट्रांसप्लांट योजना तैयार करने को लेकर डॉ. शेट्टी और उनकी टीम के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत माँ वैष्णो देवी सेवा समिति एवं माँ ब्लड सेंटर परिवार से जुड़े सेवकों और उनके परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार, उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
समिति परिवार की ओर से इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रामकृष्ण कुमार (फाउंडर मेंबर, बबलू भगत), श्री राजकमल (फाउंडर मेंबर, निंटू भैया) एवं श्री सूरज भारती (आजीवन सदस्य एवं माँ ब्लड सेंटर के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोगी) उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल थैलेसीमिया से जूझ रहे बच्चों के लिए नई जिंदगी का मार्ग प्रशस्त करेगी, बल्कि समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}