बिजली निगम के अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ एम & पी यूनिट के चुनाव संपन्न हुए

प्राण शर्मा/राष्ट्र प्रथम

गुड़गांव । गुरुग्राम (एम & पी) दिनांक 26-06-2024 को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (2061 संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की बैठक का आयोजन एम & पी डिवीजन बिजली निगम के प्रांगण में हुआ।
जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष चरणजीत ने की व मंच का संचालन जिला कोषाध्यक्ष श्री सोमबीर ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उदय शंकर, जिला कार्यकारिणी से श्री यशपाल नोनीवाल, सब अर्बन यूनिट कार्यकारिणी से श्री संदीप डागर, श्री अमित कुमार, श्री जयवीर, श्री प्रदीप, श्री राजेंद्र आदि उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर एम & पी डिविजन बिजली निगम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे. सभी वक्ताओं ने संगठन की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
इस बैठक में संगठनात्मक विषय एवं आंदोलन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें सभी पदाधिकारी के विचार और सहमति से आंदोलन का बिगुल बजाया गया।
सभी पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव का समय है और पिछले साढे नौ साल से सरकार ने विद्युत विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों के हित में कार्य नहीं किए हैं । जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *