देशDelhi/NCR

राखी बांधकर परमजीत सिंह पम्मा को समाजसेवा के लिए दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजौरी गार्डन सेवाकेंद्र की डायरेक्टर बीके शक्ति दीदी जी सहित ब्रह्माकुमारी बहनों ने नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष एवं ‘एंग्री मैन’ के खिताब से सम्मानित परमजीत सिंह पम्मा को राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का आशीर्वाद दिया।

बीके शक्ति दीदी जी ने कहा कि परमजीत सिंह पम्मा लंबे समय से समाज के हित और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उनके प्रयास सराहनीय हैं और उन्हें इसी तरह जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहना चाहिए।

इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। उन्होंने कहा कि बहनों से मिले इस स्नेह और आशीर्वाद से उन्हें समाजहित के कार्यों को और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
पम्मा ने कहा कि वे समाज में भाईचारा, आपसी सहयोग और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश फैलाने के प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम का वातावरण आध्यात्मिक एवं आत्मीय भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}