Delhi/NCRWorldखेलदेश

दिव्यांगजनों द्वारा अटैचमेंट वाली स्कूटी पर सुगम्य योग का प्रदर्शन

राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली:  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अटैचमेंट वाली स्कूटी पर दिव्यांगजनों द्वारा सुगम्य योग का प्रदर्शन किया गया, जो पूरे भारत में अपनी तरह का पहला आयोजन माना जा रहा है।

योग गुरु श्री संदीप कुमार ने सुगम्य योग सत्र का संचालन करते हुए सभी दिव्यांगों को स्वस्थ जीवन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया। दिव्यांग साथियों का यह उत्साह और संकल्प समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सुगम्य योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का मार्ग भी है। इसी संदेश के साथ सभी दिव्यांगजनों ने सुगम्य योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लियाl

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” था, यह थीम बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक सक्रियता, मानसिक शांति और आत्मनिर्भरता बनाए रखने पर केंद्रित है, कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गयीl

संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स ने इस सफल आयोजन के लिए आयुष मंत्रालय, दिल्ली (भारत सरकार) तथा कैनर इलेक्ट्रिक कनेक्शन्स, नई दिल्ली का विशेष आभार व्यक्त किया। उनके सहयोग के बिना इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव नहीं हो पाता।

सुगम्य योग का आयोजन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, समर्पण और उचित सहयोग के माध्यम से दिव्यांगजन समाज के समक्ष प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}