देशराजनीति

भारतीय प्रवासी जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न

पंजाब से विधानशाब चुनवा की तैयारी - डॉ अजय तिवारी

राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क
फरीदाबाद। भारतीय प्रवासी जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 14 जून 2026 को सूरजकुंड, फरीदाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया तथा वासी, प्रवासी एवं अप्रवासी एकता के विषय पर व्यापक चर्चा की गई।अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी जी ने कहा कि भारत में आजादी से पहले मुगल और अंग्रेज शासक समाज को विभिन्न आधारों पर विभाजित कर शासन करते थे। दुर्भाग्यवश आजादी के बाद भी समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र और अन्य आधारों पर बांटने की प्रवृत्ति पूरी तरह समाप्त नहीं है उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी जनता पार्टी समाज को बांटकर सत्ता प्राप्त करने नहीं, बल्कि वासी, प्रवासी एवं अप्रवासियों के बीच की खाई को समाप्त कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र “वासी-प्रवासी-अप्रवासी एकता” है तथा पार्टी शासन व्यवस्था में सभी वर्गों की संतुलित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।डॉ तिवारी ने प्रश्न उठाया कि जब सभी मूलवासी प्रवासी एक ही देश एक ही परिवार का हिस्सा है दोनों भारतीय है दोनों एक ही राष्ट्र के नागरिक हैं, तो अपने ही देश में किसी व्यक्ति को परायेपन या असुरक्षा का अनुभव नहीं होना चाहिए।डॉ. तिवारी ने कहा कि जब कोई छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने ही देश के किसी दूसरे राज्य में जाता है अथवा कोई सैनिक देश की सीमाओं पर अपने घर-परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की रक्षा करता है,तब वह भी एक प्रकार से प्रवासी जीवन व्यतीत करते हैं।क्योंकी एक राज्य मे 28 राज्य का व्यक्तिप्रवासी ज़िंदगी बित रहा है भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य में रोजगार, व्यापार, शिक्षा, विवाह-संबंध एवं अन्य कारणों से करोड़ों लोग प्रवासी के रूप में जीवन यापन करते हैं। ये लोग जिस राज्य में रहते और कार्य करते हैं, वहां की अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वे कर टैक्सका भुगतान करते हैं, घरों, सड़कों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं तथा कारखानों और प्रतिष्ठानों, खेतों को संचालित रखने में सहयोग करते हैं। इस प्रकार वे उस राज्य की उन्नति और विकास की मजबूत नींव बनते हैं।उन्होंने कहा कि प्रवासियों और स्थानीय मूलवासियों के बीच सहयोग, विश्वास और आत्मीयता का संबंध होने के कारण ही यह विकास संभव हो पाता है। स्थानीय नागरिक उन्हें रहने के लिए स्थान उपलब्ध कराते हैं और सामाजिक जीवन में सहभागी बनाते हैं। ऐसे में यदि कहीं भाषा, क्षेत्र या अन्य आधारों पर किसी प्रवासी के साथ दुर्व्यवहार अथवा प्रताड़ना की घटना सामने आती है, तो उसके लिए पूरे समाज को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। ऐसी घटनाएं प्रायः कुछ असामाजिक, विभाजनकारी एवं स्वार्थी तत्वों द्वारा उत्पन्न की जाती हैं, जिनकाउद्देश्य समाज में वैमनस्य फैलाना होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है कि वह सभी भारतीयों का सम्मान करे और मूल वासियों मे बड़ा भाई मानते हुए दूध मे चीनी बनकर रहना चाहिए कुछ षड्यंत्रकारी तत्व वासी और प्रवासियों के बीच अविश्वास की खाई उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं, जिसे समाप्त करना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि आज हम यहां किसी विवाद, आरोप-प्रत्यारोप या नकारात्मक घटनाओं की चर्चा करने के लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, बल्कि इस उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं कि मूलवासी और प्रवासियों के बीच पैदा होने वाली दूरी को स्थायी रूप से कैसे समाप्त किया जाए तथा पूरे देश को एक सूत्र में बांधकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को कैसे साकार किया जाए।डॉ तिवारी ने विशेष घोषणा बताते हुए कहा की भारतीय प्रवासी जनता पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा एवं स्थानीय निकाय चुनावों में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्णय लिया है।पार्टी वर्ष 2027 पंजाब में प्रवासी बाहुल्य 68 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी बहुत जल्द जनसंपर्क अभियान हेतु पंजाब कूंच करेगी।इसके अतिरिक्त, भारतीय प्रवासी जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम के पार्षद चुनावों में भी सभी 250 वार्डों में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी।पार्टी का प्रमुख उद्देश्य वासी, प्रवासी एवं अप्रवासी समाज के मध्य एकता, सहभागिता तथा संतुलित प्रतिनिधित्व को सुदृढ़ करना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु संगठन निरंतर विस्तार कर रहा है तथा देशभर में व्यापक जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान संचालित कर रहा है।पंजाब एवं दिल्ली राज्यों से विधानसभा, पार्षद तथा अन्य जनप्रतिनिधि पदों के लिए इच्छुक, योग्य एवं समाजहित के प्रति प्रतिबद्ध उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। समाज सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित व्यक्ति पार्टी से संपर्क कर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।भारतीय प्रवासी जनता पार्टी का दृढ़ विश्वास है कि जनता विभाजनकारी राजनीति के स्थान पर समावेशी, विकासोन्मुख एवं समाज को जोड़ने वाली लोकनीति को प्राथमिकता देगी तथा वासी-प्रवासी-अप्रवासी एकता के इस अभियान को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा।अधिवेशन में उपस्थित राष्ट्रीय सलाहकार आदरणीय संतोष कुशवाहा जी एवं आदरणीय पंकज सिंह जी ने कहा कि भारतीय प्रवासी जनता पार्टी वासी-प्रवासी एकता के लिए दृढ़ता के साथ कार्य करेगी तथा देश के प्रवासी बहुल क्षेत्रों में सामाजिक समरसता एवं साझी भागीदारी को मजबूत बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता विभाजनकारी राजनीति करने वाली शक्तियों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कुमार धर्मेंद्र ने कहा कि जब देश में राजे-रजवाड़ों की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है और संविधान का मूल सिद्धांत “जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन” है, तो समाज को वर्गों में बांटने वाली राजनीति के स्थान पर लोकनीति को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी जनता पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि वासी, प्रवासी एवं अप्रवासियों को एकता के सूत्र में बांधकर राष्ट्रहित में लोकनीति को स्थापित करना है। पार्टी पक्ष और विपक्ष दोनों को जनहित आधारित लोकनीति का मार्ग दिखाने का कार्य करेगी।डॉ. कुमार धर्मेंद्र ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय तिवारी जी का मानना है कि आने वाले समय में वासी-प्रवासी-अप्रवासी एकता की ऐसी राष्ट्रीय चेतना विकसित होगी जो जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद जैसी विभाजनकारी प्रवृत्तियों को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय का यह सपना केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है और भारतीय प्रवासी जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस संकल्प को साकार करके रहेगा।श्रीमती सपना तिवारी, नुसरत सुलताना, डॉ धर्मेंद्र कुमार, श्री पंकज सिंह, डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ राम मिश्रा, श्री अजय सिंह तवर, श्री प्रशांत कुमार, श्री उपेन्द्र राय, श्री विनीत कुमार, श्री अमरेश शुक्ला, श्री दिलीप भारती, श्री अखिलेश त्रिपाठी, श्री दीपक मिश्र, श्री चन्दर त्रिपाठी, श्रीरामेश्वर मिश्र, श्री हिमांशु कुमार, श्री अनिलvकुमार शर्मा, श्री दीपक पाण्डेय, श्री अरुण पांडे आदि इस मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}