व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम गुप्ता ने गिरीश मित्तल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क
दिल्ली : व्यापारी महासंघ की बुधवार को होटल सिटी पार्क, पीतमपुरा मे आयोजित कार्यकारिणी बैठक श्री घनश्याम गुप्ता जावेरी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने समाज सेवी गिरीश मित्तल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर नवीन गर्ग (सदस्य – राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार) भी उपस्थित रहें। व्यापारी महासंघ (रजि,) अखिल भारतीय व्यापारियों का संगठन है जिसकी पूरे देश भर मे शाखाएं है। व्यापारी महासंघ की सदस्यता शुल्क मात्र 5100/- रुपए है। व्यापारी महासंघ द्वारा 100 करोड़ की लागत से व्यापरी महासंघ भवन का निर्माण किया जायेगा पूरे देश के हर राज्य मे व्यापरी भवन का निर्माण किया जाएगा। आज व्यापारी महासंघ के 2000 से ऊपर सदस्य है और अगले 12 महीनों मे 1,00,000 (एक लाख) से ऊपर सदस्य बनाने का सभी ने संकल्प लिया है। व्यापारी महासंघ के 25000 सदस्य बनने के बाद सदस्यता बड़ कर एक लाख हो जाएगी। सभी सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जोड़ा जायेगा जिससे वह अपने व्यापार को बड़ा सकें। सभी सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र भी दिए जाएंगे।



