
नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
दिल्ली: नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा का जन्मदिवस सदर बाजार में व्यापारियों, समाजसेवियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा बड़े उत्साह, हर्षोल्लास और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सदर बाजार थाना के एसएचओ सहदेव सिंह तोमर, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव कमल कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल, बारी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजीव सोहर, सचिन गगन खन्ना, अभय सभरवाल, शेखर कटारिया सहित अनेक प्रमुख व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
उपस्थित अतिथियों ने परमजीत सिंह पम्मा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया तथा पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह एवं सम्मान-पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

वहीं दूसरी ओर कीर्ति नगर में नेशनल अकाली दल दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमीत सिंह आनंद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने भी पम्मा जी का जन्मदिवस केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि परमजीत सिंह पम्मा पिछले कई वर्षों से व्यापारियों के हितों की रक्षा, सामाजिक सरोकारों तथा जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं। उन्होंने सदर बाजार के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया है तथा समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में अनेक जनहितकारी अभियान एवं सामाजिक गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिला है।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने सभी शुभचिंतकों, व्यापारियों एवं समाजसेवियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला यह स्नेह, सम्मान और विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे समाज, व्यापारिक वर्ग तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।



