WorldBusinessDelhi/NCR

स्टेफ्री®️ ने अपने मेंस्ट्रुअल हाइजीन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए लॉन्च किया एक्सपर्ट XL

नेशनल : स्टेफ्री®️, जो कि महिलाओं की पीरियड्स स्वच्छता के क्षेत्र का एक भरोसेमंद और जानामाना ब्रांड है, उसने अपना नया प्रोडक्ट स्टेफ्री®️ एक्सपर्ट XL लॉन्च किया है। यह पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बेहतर सुरक्षा, अधिक आराम और आसानी से साथ ले जाने व इस्तेमाल के बाद सुविधाजनक तरीके से फेंकने की सुविधा देता है। इस नए लॉन्च के साथ स्टेफ्री®️ ने अपने फेमिनिन हाइजीन प्रोडक्ट की श्रृंखला का विस्तार किया है। इसे महिलाओं की बदलती जीवनशैली और उनकी ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर और भरोसेमंद पीरियड्स सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
स्टेफ्री®️ एक्सपर्ट XL का लॉन्च महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी बदलती ज़रूरतों को पूरा करने की दिशा में स्टेफ्री®️ की लगातार कोशिशों का सबूत है। इसे महिलाओं को बेहतर पीरियड्स मैनेजमेंट के लिए 3-इन-1 सुरक्षा के साथ तैयार किया गया है, ताकि उन्हें हर समय अधिक आराम, भरोसेमंद सुरक्षा और आत्मविश्वास मिल सके।
बेहतर सुरक्षा: इसमें जेल लॉक पॉकेट्स हैं, जो पीरियड्स के फ्लो को जल्दी सोखकर अंदर लॉक कर लेते हैं। इससे लंबे समय तक सूखापन महसूस होता है और पूरे दिन बेहतर सुरक्षा मिलती है।
आरामदायक अनुभव: इसमें एयर सॉफ्ट कवर दिया गया है, जो त्वचा को मुलायम एहसास देता है और इसे ज़्यादा हवादार बनाता है। इससे पैड लंबे समय तक पहनने पर भी आरामदायक महसूस होता है।
कॉम्पैक्ट और आसानी से साथ ले जाने योग्य: हर पैड अलग-अलग पैक किया गया है, जिससे इसे जेब या पर्स में आसानी से रखा जा सकता है। इस्तेमाल के बाद इसे उसी रैपर में लपेटकर आसानी और साफ़-सफाई के साथ फेंका जा सकता है।
स्टेफ्री की मार्केटिंग डायरेक्टर सुप्रिया श्रीनिवास ने बताया कि, “हर महिला का पीरियड्स का अनुभव अलग होता है। इसलिए स्टेफ्री लगातार ऐसे नए प्रोडक्ट बना रहा है, जो महिलाओं के पीरियड्स के अनुभव को बेहतर और अधिक आरामदायक बना सकें। स्टेफ्री®️ एक्सपर्ट XL भी इसी दिशा में एक नया कदम है। इसमें 3-इन-1 सुरक्षा दी गई है। इसके जेल लॉक पॉकेट्स फ्लो को जल्दी सोखकर अंदर लॉक कर लेते हैं, एयर सॉफ्ट कवर त्वचा पर मुलायम और आरामदायक एहसास देता है, और अलग-अलग पैक किए गए कॉम्पैक्ट पैड इन्हें साथ ले जाने और इस्तेमाल के बाद आसानी से फेंकने में मदद करते हैं। हमारा लक्ष्य महिलाओं को उनकी ज़रूरत और पसंद के अनुसार अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने पीरियड्स को अधिक आराम और आत्मविश्वास के साथ मैनेज कर सकें।”
स्टेफ्री®️ एक्सपर्ट XL के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को बताने के लिए स्टेफ्री®️ ने एक बड़ा इन्फ्लुएंसर अभियान शुरू किया है। इस कैंपेन में अदिति भाटिया, अशनूर कौर और कई अन्य लोकप्रिय सोशल मीडिया क्रिएटर्स शामिल हैं, जो युवाओं तक इस नए प्रोडक्ट की जानकारी पहुँचा रहे हैं।
स्टेफ्री®️ के डिजिटल कैंपेन में अभिनेत्री अदिति भाटिया यह दिखाती हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे लीकेज की चिंता, पैड से होने वाली असहजता या त्वचा में जलन, और बाहर जाते समय पैड साथ रखने की परेशानी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि स्टेफ्री®️ एक्सपर्ट XL अपनी 3-इन-1 सुरक्षा के साथ इन चुनौतियों का आसानी से सामना करता है, जिससे महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी पूरे आराम और आत्मविश्वास के साथ अपना दिन बिता सकती हैं।
ऐसे सरल और वास्तविक अनुभवों पर आधारित डिजिटल कंटेंट के ज़रिए स्टेफ्री®️ महिलाओं तक अपनी बात पहुँचा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं को भरोसेमंद पीरियड्स स्वच्छता समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर दिन अधिक आराम, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ अपना जीवन जी सकें।
स्टेफ्री®️ एक्सपर्ट XL अब अब देशभर में उपलब्ध है। इसे किराना और रिटेल स्टोर, सुपरमार्केट, मेडिकल स्टोर, ई-कॉमर्स वेबसाइट और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। 6 पैड वाले पैक की कीमत ₹48 (सभी करों सहित) है। साथ ही यह 6, 18 और 40 पैड के पैक में भी उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}