पीजीडीएवी कॉलेज के प्रोफेसर मनोज कुमार कैन को गाडरवारा मध्यप्रदेश में अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

गाडरवारा,मध्यप्रदेश। सामाजिक,सांस्कृतिक, साहित्यिक,शैक्षणिक एवं पर्यावरण संस्था चेतना मध्यप्रदेश के तत्वाधान में 18वें वार्षिक अधिवेशन एवं अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026 का आयोजन पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम गाडरवारा में आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में पूरे भारतवर्ष के 16 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं पूर्व विधायक साधना स्थापक;वरिष्ठ समाजसेवी मिनेंद्र डागा; शिक्षाविद् अभिलाषा शर्मा एवं नवोदयन समिति नरसिंहपुर के संरक्षक हरीश कुमार कोरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने की।

इस भव्य और विराट आयोजन में दिल्ली के शिक्षाविद् समाजसेवी साहित्यकार प्रोफेसर मनोज कुमार कैन को उनकी कृति “संशय के कुछ दिन और अन्य एकांकी” के लिए “अखिल भारतीय साहित्य चेतना सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर मनोज कुमार कैन पीजीडीएवी कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है।

प्रो. कैन निरंतर 25 साल से साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन कर रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा निरंतर सम्मानित होते रहते हैं।आप समाज की विभिन्न संस्थाओं में अनेक दायित्वों का निर्वाहन कर चुके हैं और वर्तमान में भी गुरु रविदास विश्व महापीठ दिल्ली प्रांत में संगठन महामंत्री के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।आप शैक्षणिक जगत में एक चर्चित नाम है।



