देशDelhi/NCR

उत्तर दिल्ली में सजेगा भव्य उत्सव – “रंगीलो तीज एवं राखी कार्निवल 2026”

राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क
दिल्ली: इस त्योहारी सीजन में ओम क्रिएशन, स्पर्श फॉरएवर एवं परम्परा इवेंट्स संयुक्त रूप से “रंगीलो तीज एवं राखी कार्निवल 2026” का भव्य आयोजन कर रहे हैं। यह प्रीमियम फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी शनिवार, 1 अगस्त 2026, प्रातः 11:00 बजे से ग्रैंड उत्सव बैंक्वेट हॉल, सेक्टर-3, रोहिणी (दीपाली चौक एवं M2K रोहिणी के निकट) में आयोजित होगी।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिला उद्यमियों, डिजाइनर्स, कारीगरों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई एवं प्रतिष्ठित लाइफस्टाइल ब्रांड्स को एक ही मंच पर लाना है, जहाँ वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन कर सकें तथा ग्राहकों से सीधे जुड़कर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें।
प्रदर्शनी में आगंतुकों को फैशन, ज्वेलरी, लेडीज़ एवं एथनिक वियर, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम्स, हस्तशिल्प, लाइफस्टाइल उत्पादों सहित अनेक आकर्षक स्टॉल्स पर खरीदारी का अवसर मिलेगा।
इस भव्य आयोजन की विशेषता होगी निःशुल्क प्रवेश (FREE ENTRY) के साथ प्रत्येक आगंतुक के लिए फ्री गिफ्ट, लकी ड्रॉ, फ्री नेल आर्ट, तीज क्वीन प्रतियोगिता, टैलेंट हंट, बच्चों की कलरिंग प्रतियोगिता एवं पूरे परिवार के लिए मनोरंजक गतिविधियाँ।

आयोजक प्रदर्शकों (Exhibitors), प्रायोजकों (Sponsors), गिफ्टिंग पार्टनर्स एवं विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों को इस प्रतिष्ठित आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। यह आयोजन ब्रांड प्रमोशन, प्रत्यक्ष बिक्री, नए ग्राहकों से जुड़ने तथा व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

साथ ही टैलेंट हंट, तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं बच्चों की कलरिंग प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण भी प्रारम्भ हो चुके हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र (Certificate of Participation) प्रदान किया जाएगा तथा विजेताओं को आकर्षक उपहार l

आइए, तीज एवं रक्षाबंधन के पावन पर्व को शॉपिंग, फैशन, मनोरंजन और उत्सव की रंगीन छटा के साथ एक ही छत के नीचे यादगार बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}