
राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। जैन-ज़ी महिलाओं के लिए भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते ओमनीचैनल फ़ैशन-टेक ब्रांड न्यूमी ने नई दिल्ली के कमला नगर में अपने पहले हाई-स्ट्रीट स्टोर के लॉन्च के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बना लिया है। यह दिल्ली-एनसीआर में न्यूमी का पाँचवाँ स्टोर है। ग्राहकों से मिले प्यार और मौजूदा रिटेल नेटवर्क में बढ़ती माँग के चलते यह क्षेत्र ब्रांड के सबसे बड़े मार्केट्स में से एक बनकर उभरा है। ग्राहकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए न्यूमी हाई-स्ट्रीट फ़ॉर्मेट के ज़रिए अपनी मौजूदगी को बढ़ा रहा है। इससे ब्रांड का रिटेल अनुभव पारंपरिक मॉल-आधारित विस्तार से आगे बढ़कर, उत्तरी दिल्ली के युवाओं और एक महत्वपूर्ण फैशन डेस्टिनेशन के करीब पहुँच गया है।
कमला नगर में नए स्टोर के लॉन्च के साथ अब देश भर में न्यूमी के स्टोर्स की संख्या 35 के आंकड़े तक पहुंच गई और अक्टूबर तक इस रीटेल नेटवर्क को 50 स्टोर्स तक पहुंचाने की योजना है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के नज़दीक होने के कारण, इस नए स्टोर से न्यूमी को छात्रों और युवा ग्राहकों तक पहुँच मिलेगी। 1,500 वर्ग फ़ीट के कारपेट एरिया में फैले स्टोर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह न्यूमी की दुनिया को जीवंत कर दे और ग्राहकों को सिर्फ़ खरीदारी से बढ़कर कहीं बेहतर अनुभव प्रदान करे।
स्टोर में आने वाले ग्राहक न्यूमी के लगातार बदलते कलेक्शन की खरीददारी कर सकेंगे। ब्रांड रियल-टाईम ट्रैंड, ग्राहकों की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए हर सप्ताह 500 से ज़्यादा नए स्टाइल लेकर आता है। ऐसे में यह हाई-स्ट्रीट स्टोर सिर्फ एक और रिटेल पॉइंट नहीं होगा, बल्कि न्यूमी के उस अनुभव का विस्तार करेगा, जो ग्राहकों को डिजिटल रूप से जोडता है। यहां वे फिज़िकल माहौल ब्रांड के फ़ैशन, कल्चर और कम्युनिटी का प्रत्यक्ष अनुभव पा सकेंगे।
इस विस्तार पर बात करते हुए, न्यूमी के सह-संस्थापक और सीईओ श्री सुमित जसोरिया ने कहा, “हमारी ऑफ़लाइन यात्रा से साफ है कि फ़िज़िकल रिटेल, न्यूमी को ज़ेन ज़ी से जोड़ने का अच्छा माध्यम बन गए हैं। दिल्ली-एनसीआर हमारे लिए एक मज़बूत मार्केट रहा है, और हमारे मौजूदा स्टोर्स के अच्छे परफ़ॉर्मेंस को देखते हुए हमने यहां अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। नॉर्थ कैंपस मेरे दिल के बेहद करीब है क्योंकि यहीं मैंने एफएमएस दिल्ली से एमबीए किया और दो साल यहीं बिताए। दिल्ली में अपना पहला हाई-स्ट्रीट स्टोर खोलना, और वह भी अपने कॉलेज के पास- यह पल न सिर्फ मुझे भावुक करता है बल्कि मुझे गर्व का अहसास भी कराता है। हम 50 स्टोर्स के आंकड़े की ओर बढ़ रहे हैं, इस बीच हमारा फ़ोकस सिर्फ़ नई जगहों पर नहीं, बल्कि एक ऐसा इंटीग्रेटेड रिटेल नेटवर्क बनाने पर है ताकि हम ग्राहकों की ज़रूरतों को समझ कर उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।’’
बढ़ते स्टोर नेटवर्क के साथ-साथ, न्यूमी अपने डिजिटल इकोसिस्टम को न्यूमी ज़िप के ज़रिए मज़बूत बना रहा है। यह एक क्विक-फ़ैशन सर्विस है जिसे ग्राहकों तक तेज़ी और आसानी से ट्रेंड-फ़र्स्ट फ़ैशन पहुँचाने के लिए बनाया गया है। न्यूमी का ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, बढ़ता हुआ फ़िज़िकल रिटेल नेटवर्क और क्विक-फ़ैशन क्षमताएँ एक साथ मिलकर उस पीढ़ी को फैशन का आधुनिक अनुभव प्रदान करती हैं, जो डिजिटल और ऑफ़लाइन शॉपिंग के बीच आसानी से तालमेल बना लेते हैं।
हाल ही में राजस्थान में विस्तार और दिल्ली-एनसीआर में लगातार विकास के साथ ब्राण्ड अब मौजूदा महानगरों के मार्केट्स और उभरते फैशन हब्स में अपनी स्थिति को मजबूत बना रहा है तथा 50 स्टोर की रीटेल उपलब्धि तक पहुंचने के लिए निरंतर अग्रसर है।



