Delhi/NCRदेश

तिरंगे के रंग में रंगा सदर बाजार, भव्य तिरंगा मार्च में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जनसैलाब

तिरंगा मार्च ने सदर बाजार के व्यापारियों में राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया : परमजीत सिंह पम्मा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “हर घर तिरंगा” अभियान से प्रेरित होकर सदर बाजार में वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया। मार्च में सदर बाजार के सैकड़ों व्यापारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि तिरंगा मार्च कुतुब रोड, तेलीवाड़ा चौक, सदर बाजार से प्रारंभ होकर कुतुब रोड चौक एवं सदर बाजार मेन मार्केट से होते हुए 12 टूटी चौक पर संपन्न हुआ।


मार्च के दौरान “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से पूरा सदर बाजार गूंज उठा। मार्च के अग्रभाग में ढोल-नगाड़ों की गूंज और देशभक्ति के गीतों ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराकर मार्च में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
तिरंगा मार्च में फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन (फेस्टा) के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव, कन्फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव देवराज बवेजा, फेस्टा के सहसंयोजक पवन खंडेलवाल महासचिव कमल कुमार तथा कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल इस अवसर पर व्यापारी नेता दविंदर जैन जसविंदर सिंह, वरिंदर अरोड़ा,भूपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह छाबड़ा सहित अनेक व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।


इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, एकता, अखंडता और करोड़ों देशवासियों के सम्मान का प्रतीक है। “हर घर तिरंगा” अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।
पम्मा ने कहा कि सदर बाजार के व्यापारियों ने जिस उत्साह और समर्पण के साथ तिरंगा मार्च में भाग लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।
विशेष बात यह रही कि पूरे सदर बाजार को तिरंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा था। जगह-जगह व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने तिरंगा मार्च का फूल बरसाकर तथा तिरंगा लहराकर भव्य स्वागत किया। बाजार के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।
कार्यक्रम में बारी मार्केट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंदर आर्य, कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील पुरी, राजेश कुमार, संदीप खन्ना, महासचिव रमेश सचदेवा, दीपक निम्भल, सचिन गगन खन्ना, तरुण सोनी, अभय सभरवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
भव्य तिरंगा मार्च के सफल आयोजन ने सदर बाजार में राष्ट्रभक्ति, एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय गौरव का प्रेरणादायक संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}