विदेशखेलदेश

आस्था और भावनाओं से भरपूर “कृष्णा और चिट्ठी” का टीज़र रिलीज़, दर्शकों के दिलों को छू गया

राष्ट्र प्रथम न्यूज़ नेटवर्क

बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म “कृष्णा और चिट्ठी” का टीज़र रिलीज़ होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। आस्था, भावनाओं और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से जुड़ी इस फिल्म ने अपने पहले ही झलक में लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है।
ऐसे दौर में जब सिनेमा नई और सार्थक कहानियों की तलाश में है, “कृष्णा और चिट्ठी”एक ऐसी कहानी लेकर सामने आई है, जो परिवार, विश्वास और इंसानियत के मूल्यों को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है। फिल्म को रविना ठक्कर और विनय भारद्वाज ने ‘शाइनिंग सन स्टूडियोज़’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन भी विनय भारद्वाज ने ही किया है। यह फिल्म 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
टीज़र की खास बात यह है कि इसमें तीन अलग-अलग पीढ़ियों के प्रेरणादायक चेहरों को एक साथ लाया गया है। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर,, राम के किरदार के लिए प्रसिद्ध अरुण गोविल और युवा अभिनेता दर्शील सफारी इन तीनों की मौजूदगी फिल्म को खास बनाती है।
टीज़र में इस्कॉन के पूजनीय अमोघ लीला प्रभु जी की आवाज़ ने आध्यात्मिक गहराई जोड़ दी है। “यदा यदा हि धर्मस्य…” मंत्र के साथ टीज़र दर्शकों को एक दिव्य अनुभव कराता है, जो धर्म, विश्वास और श्रीकृष्ण की उपस्थिति काकर संदेश देता है।
टीज़र का अंतिम दृश्य विशेष रूप से भावुक देता है, जिसमें अभिनेता दर्शील सफारी—के माध्यम से सचिन तेंडुलकर,,के प्रसिद्ध “मैं खेलेगा” क्षण को खूबसूरती से दर्शाया गया है। यह दृश्य प्रेरणा और जुनून का प्रतीक बनकर उभरता है।
फिल्म के टीज़र को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक इसे “हर भारतीय परिवार के लिए ज़रूरी फिल्म” और “एक दिव्य सिनेमाई अनुभव” बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}